+ A | - A

बार बार पूछे जाने वाले सामान्‍य प्रश्‍न

ये .IN डोमेन के बारे में बार बार पूछे जाने वाले प्रश्‍नों के उत्तरों हैं। बार बार पूछे जाने वाले अन्‍य प्रश्‍नों के लिए कृपया इस अनुभाग के लिंक देखें। अपने डोमेन नेम को स्‍थानांतरित करने के लिए और अधिक जानकारी पाने हेतु यहां क्लिक करें

मैं अपने डोमेन के रिकॉर्ड पर अपडेट कैसे करुं या उन में नेम सर्वर कैसे जोडूं?
इसमें बदलाव करने के लिए आपको अपने रजिस्‍ट्रार के पास एक अनुरोध भेजना होगा जो .IN रजिस्‍ट्री के माध्‍यम से अनुरोध भेजेंगे। निक्‍सी को पंजीकरण कराने वाले व्‍यक्तियों के रिकॉर्ड में प्रत्‍यक्ष रूप से परिवर्तन करने की अनुमति नहीं है। यह प्रक्रिया सभी डोमेन नामों की रजिस्‍ट्री पर लागू है।

प्राधिकार कोड क्‍या है और मुझे अपना कोड कहां से मिलेगा?
प्राधिकार कोड एक 6 से 16 अक्षरों वाला कोड है जो रजिस्‍ट्रार द्वारा दिया जाता है। प्राधिकार कोड मूल रूप से डोमेन के लिए पास वर्ड है। प्राधिकार कोड से अतिरिक्‍त सुरक्षा दी जाती है और सुनिश्चित किया जाता है कि केवल डोमेन के स्‍वामी ही इसका स्‍थानांतरण कर सकें।
यदि आप अपना प्राधिकार कोड नहीं जानते हैं तो आप इसे अपने रजिस्‍ट्रार से पूछ सकते हैं। रजिस्‍ट्रार द्वारा यह प्राधिकार कोड पंजीकरण कराने वाले व्‍यक्ति के अनुरोध पर उसे देना अनिवार्य है।

  • प्रायोजक रजिस्‍ट्रार एक ईपीपी कमांड रजिस्‍ट्री को भेज कर अपने प्रायोजित डोमेन के लिए प्राधिकार कोड प्राप्‍त कर सकते हैं। रजिस्‍ट्रार उस डोमेन नेम के लिए प्राधिकार कोड प्राप्‍त करने में सक्षम हैं जिसका प्रायोजन उन्‍होंने किया है।
     
  • NIXI द्वारा इसके पंजीकरणकर्ताओं को प्राधिकार कोड नहीं दिया जाता है। निक्‍सी आपको सलाह देता है कि स्‍थानांतरण के बाद आप अपना प्राधिकार कोड बदल दें। इसके लिए आप नए (प्राप्‍त करने वाले) रजिस्‍ट्रार से संपर्क कर सकते हैं।

मैं अपना डोमेन नेम कैसे स्‍थानांतरित करुं?
रजिस्‍ट्रार से रजिस्‍ट्रार स्‍थानांतरण के लिए :
पंजीकरणकर्ताओं को अपने प्रायोजक रजिस्‍ट्रार के माध्‍यम से अपनी संपर्क सूचना अद्यतन करनी चाहिए। निक्‍सी आपके लिए यह कार्य नहीं कर सकता है और आपको इसके लिए रजिस्‍ट्रार के माध्‍यम से प्रयास करना होगा।

रजिस्‍ट्रार-से-रजिस्‍ट्रार स्‍थानांतरण के लिए :

  1. डोमेन के वर्तमान प्रायोजक रजिस्‍ट्रार से प्राधिकार कोड प्राप्‍त करें। कृपया यह पता लगाने के लिए कि प्रायोजक रजिस्‍ट्रार कौन है WHOIS पर देखें।
  2. जब आपको प्राधिकार कोड प्राप्‍त हो जाता है तो इसे नए रजिस्‍ट्रार कोड दें।
  3. वर्तमान रजिस्‍ट्रार तब स्‍थानांतरण की प्रक्रिया आरंभ करेगा। एक बार आरंभ होने के बाद स्‍थानांतरण का कार्य पांच 24 घण्‍टे की अवधि में पूरा हो जाएगा।
  4. निक्‍सी का परामर्श है कि स्‍थानांतरण के बाद आप अपना प्राधिकार कोड बदल लें। आप वर्तमान रजिस्‍ट्रार के माध्‍यम से इसे कर सकते हैं।

मेरे डोमेन नेम की "निष्क्रिय" स्थिति कैसे होती है?

यह स्थिति उस डोमेन पर आती है जिस के पास कम से कम दो नेम सर्वर जुड़े नहीं हैं। निष्क्रिय स्थिति का अर्थ है कि इस डोमेन को ज़ोन फाइल में नहीं जोड़ा जाएगा और यह इंटरनेट पर उपयोग के योग्‍य नहीं होगा। जब आप अपने रजिस्‍ट्रार के माध्‍यम से दो नेम सर्वर जोड़ते हैं तो यह निष्क्रिय स्थिति अपने आप समाप्‍त हो जाएगी और डोमेन सही तरीके से आगे बढ़ेगा।
मैं दो अक्षरों के .IN डोमेन नेम को पंजीकृत करने की कोशिश करता हूं, परन्‍तु नहीं कर पाता हूं, क्‍यों?
एक अक्षर और दो अक्षर वाले सभी डोमेन सरकार और निक्‍सी के आदेश द्वारा सुरक्षित हैं और ये जनता के लिए उपलब्‍ध नहीं है।