+ A | - A

चरण 2 व्‍यापार और कानूनी योग्‍यता

जिन पंजीयकों के अनुप्रयोग रजिस्‍ट्री द्वारा स्‍वीकार किए गए हैं उन्‍हें निम्‍नलिखित प्रपत्र पूरे करने चाहिए। ये दस्‍तावेज डाक या कुरियर द्वारा भेजे जाएं :

.IN प्रत्‍यायन
नेशनल इंटरनेट एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया इनक्‍यूबे बिजनेस सेंटर, पांचवां तल, 18,
नेहरु प्‍लेस, नई दिल्‍ली – 110019
भारत दूरभाष : + 91 11 3061 4624 / 4625
फैक्‍स : + 91 11 3061 4629

जब रजिस्‍ट्री से इन मूल, हस्‍ताक्षरित प्रपत्रों की प्राप्ति की पुष्टि हो जाती है तो यह आपसे संपर्क करेगा और आपको चरण 3 की ओर बढ़ने की अनुमति मिलेगी।

पंजीयक डेटा प्रपत्र

पंजीयक डेटा प्रपत्र से रजिस्‍ट्री को आपके पंजीयक खाते की स्‍थापना के लिए अनिवार्य सूचना मिलती है। यह एक माइक्रो सॉफ्ट डॉक्‍यूमेंट रजिस्‍ट्रार डेटा फॉर्म.डॉक. के रूप में उपलब्‍ध है। इस रजिस्‍ट्रार डेटा फॉर्म को उपरोक्‍त पते पर भेजें।

पंजीयक प्रत्‍यायन करार (नया)

पंजीयक प्रत्‍यायन करार (पीडीएफ फॉर्मेट) रजिस्‍ट्री तथा पंजीयकों के बीच संविदा है। कृपया अपनी कंपनी की सूचना इसमें भरें। कृपया दो, मूल, हस्‍ताक्षरित प्रतियां उपरोक्‍त प‍ते पर भेजें (कृपया प्रत्‍येक पेज पर हस्‍ताक्षर करें)। एक प्रति हस्‍ताक्षरित प्रति आपको वापस भेजी जाएगी।

.IN रजिस्‍ट्री ने इसे आरंभ किया है।

पंजीकरण कराने वालों के लिए शर्तें और निबंधन
(पीडीएफ फॉर्मेट) पंजीकरण तैयार किए हैं। कृपया ध्‍यान दें कि .IN डोमेन नाम के पंजीकरण कराने वाले व्‍यक्ति इन शर्तों और निबंधनों का पालन करने के लिए बाध्‍य हैं, जिन्‍हें .IN रजिस्‍ट्री द्वारा समय-समय पर संशोधित किया जाता है। सभी पंजीयकों को ये शर्तें और निबंधन अपना पंजीकरण कराने वालों को देने होंगे।

पंजीयक पहुंच करार

पंजीयक पहुंच करार (पीडीएफ फॉर्मेट) से बांटी गई रजिस्‍ट्री प्रणाली तक आपकी पहुंच का अभिशासन होता है और आपको तकनीकी पालन की बाध्‍यता होती है। कृपया अपनी कंपनी की सूचना इसमें भरें। कृपया दो, मूल, हस्‍ताक्षरित प्रतियां उपरोक्‍त प‍ते पर भेजें (कृपया प्रत्‍येक पेज पर हस्‍ताक्षर करें)। एक प्रति हस्‍ताक्षरित प्रति आपको वापस भेजी जाएगी।