+ A | - A

चरण 1 : आवेदन करें

इस दस्‍तावेज में उन इकाइयों के लिए आवेदन की प्रक्रिया बताई गई है जो .IN प्रत्‍यायित पंजीयक बनने के इच्‍छुक हैं।

आवेदन जमा करने से पहले कृपया आवेदन में पात्रता मानदण्‍डों, सभी प्रकाशित .IN नीतियां, और .IN पंजीयक प्रत्‍यायन करार तथ पंजीयक पहुंच करार (चरण 2) में उपलब्‍ध) की समीक्षा करें। इन आवश्‍यकताओं को पूरा करने में असफल रहने पर आपके आवेदन अस्‍वीकार कर दिए जाएंगे। आपको प्रचालन आरंभ करने से पहले एक मुश्‍त 50,000 रु. का प्रत्‍यायन शुल्‍क भी भुगतान करना होगा।

भारतीय आईएसपी आवश्‍यकताएं
कृपया इसे समझें कि 1 सितम्‍बर 2008 से प्रभावी निक्‍सी ने आईसीएएनएन प्रत्‍यायन के साथ विदेशी पंजीयक आवेदनों के लिए भारतीय आईएसपी कनेक्टिविटी शर्त का स्‍थान ले लिया है।

आपके आवेदन पर कार्रवाई

  1. रजिस्‍ट्री द्वारा आपके आवेदन पर जल्‍दी से जल्‍दी कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।
  2. आपके आवेदन के भाग के रूप में दी गई सभी जानकारी हमारे कर्मचारियों और सेवा प्रदाता द्वारा अति गोपनीय रूप से ली जाएगी।
  3. आपके आवेदन में यदि कोई जानकारी अनुपस्थित है, इसमें कोई भ्रामक या गलत जानकारी दी गई है या यह किसी अन्‍य प्रकार से दोषपूर्ण है तो आपके आवेदन में विचार नहीं किया जाएगा।
  4. यदि आपका आवेदन उपरोक्‍त किसी कारण से अधूरा है तो हम आपको ई-मेल द्वारा सलाह देंगे और आपके आवेदन को पूरा करने के लिए आपको भेजे गए ई'मेल की तिथि से दस व्‍यापार दिवस दिए जाएंगे या आपके आवेदन को असफल मान लिया जाएगा और इस पर आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी। रजिस्‍ट्री को अधिकार है कि वह किसी भी आवेदन को अस्‍वीकार कर दे।
  5. आपका आवेदन भेज कर आप रजिस्‍ट्री को अधिकार देते हैं कि वह आपके आवेदन में दी गई जानकारी की शुद्धता और पूर्णता सहित आपकी कंपनी के बारे में साख रिपोर्टिंग सूचना के अनुरोध का सत्‍यापन कर सके। रजिस्‍ट्री को यह संतुष्टि करने का अधिकार भी है कि आप .IN पंजीयक प्रत्‍यायन करार, पंजीयक पहुंच करार, मानक उद्योग प्रथाओं तथा प्रकाशित नीतियों की शर्तों और निबंधनों के अनुसार एक पंजीयक के रूप में कार्य कर सकते हैं। यदि हमें किसी स्‍पष्‍टीकरण या अतिरिक्‍त सूचना की आवश्‍यकता है तो हम आपसे प्रत्‍येक रूप से संपर्क करेंगे।
  6. आप ई-मेल द्वारा रजिस्‍ट्री को सूचना देकर किसी भी समय अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। यदि आप दोबारा आवेदन करने का निर्णय लेते हैं तो आपको सभी दस्‍तावेज और शुल्‍क दोबारा जमा करने होंगे।
  7. एक पंजीयक या अन्‍य टीएलडी में रीसेलर के रूप में आपके पिछले अनुभव पर निर्भर करते हुए रजिस्‍ट्री द्वारा वैकल्पिक परीक्षण कराए जा सकते हैं, जैसे .IN नीतियों और डोमेन नेम प्रचालनों के विषय में आपके ज्ञान का निर्धारण करने के लिए एक परीक्षण।
  8. आपके आवेदन की समीक्षा और किसी अनिवार्य अनुवर्तन पूछताछ के बाद रजिस्‍ट्री आपको अपने निर्णय की सूचना ई-मेल द्वारा भेजेगी। यदि आपका आवेदन रद्द कर दिया जाता है तो रजिस्‍ट्री आपको वे कारण बताएगी कि आपका आवेदन क्‍यों असफल रहा।
  9. जब आपके आवेदन का अनुमोदन हो जाता है तो आपको चरण 2 (व्‍यापार और कानूनी योग्‍यता), चरण 3 (तकनीकी योग्‍यता), और चरण 4 (निधिकरण) पूरे करने होंगे। जब ये सभी चरण पूरे हो जाते हैं तब आपका प्रत्‍यायन होगा। यदि आप अपने आरंभिक आवेदन की तिथि के चार (4) माह के अंदर प्रत्‍यायन पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो आपको पूरी प्रक्रिया दोबारा आरंभ करनी होगी और पुन: आवेदन देना होगा (अर्थात अपने पूरे प्रत्‍यायन आवेदन को दोबारा जमा करना)।
  10. जब तक आपका पूरा प्रत्‍यायन नहीं हो जाता और इसे रजिस्‍ट्री द्वारा अधिसूचित नहीं किया जाता आप निम्‍नलिखित कार्य नहीं करेंगे :
    क. स्‍वयं को एक .IN प्रत्‍यायित पंजीयक के रूप में बताना;

    ख. यह कहना या प्रदान करने का प्रस्‍ताव देना, या बताना या प्रकट करना कि आप .IN के अंदर किसी प्रकार की पंजीयक सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत हैं;

    ग. स्‍वयं को एक .IN पंजीयक के रूप में या किसी ऐसे पद से दर्शाना जो समान प्रकार का संदर्भ रखता हो या प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से किसी प्रकार से निक्‍सी या INRegistry के नाम या किसी व्‍यापार या अन्‍य पहचान चिन्‍ह द्वारा अपनी पहचान दर्शाना जिसे रजिस्‍ट्री द्वारा अपनाया गया है।

  11. रजिस्‍ट्री द्वारा यह घोषणा की जाएगी कि आप रजिस्‍ट्री की वेबसाइट http://www.registry.in/ पर प्रत्‍यायित पंजीयकों की सूची में अपना नाम प्रकाशित करते हुए एक प्रत्‍यायित पंजीयक हैं। रजिस्‍ट्री द्वारा आपकी पहचान दर्शाने के लिए एक अधिकारिक लोगो प्रदान किया जाएगा कि आप एक प्रत्‍यायित पंजीयक हैं। यह लोगो आपकी वेबसाइट पर तथा किसी भी मुद्रित सामग्री पर प्रदर्शित किया जाएगा जो आप अपने ग्राहकों को .IN के बारे में देते हैं।